ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर बैठने के बजाय ब्लॉक मुख्यालय पर बैठकर मौज करता है सचिव पंकज सिंह

Spread the love

  • सचिव पंकज सिंह की दबंगई के आगे घुटने टेकने को मजबूर बीडीओं व एडीओ पंचायत

कप्तानगंज,बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज में बहुचर्चित भ्रष्टाचारी , मनबढ़ व गालीबाज सचिव पंकज सिंह का कारनामा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिससे विकासखंड कप्तानगंज की साफ सुथरी छवि धूमिल होती जा रही है ।
आपको बता दें कि विकासखंड कप्तानगंज में तैनात गालीबाज सचिव पंकज सिंह सहायक विकास अधिकारी कप्तानगंज (एडीओ पंचायत ) सुशील कुमार श्रीवास्तव के ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवनों पर बैठने वाले रोस्टर को ठेंगा दिखा रहा है । सचिव पंकज सिंह अपने अधीन ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों पर रोस्टर के हिसाब से प्रतिदिन सुबह-शाम बैठकर ग्रामीणों की जनसुनवाई करने के बजाय ब्लॉक मुख्यालय पर कमरे में बैठकर आराम फरमाते हैं ।

सचिव पंकज सिंह द्वारा ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों पर न बैठने के कारण ग्रामीणों की दिन प्रतिदिन समस्याएं बढ़ती जा रही है ।
प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए रोस्टर प्रणाली लागू किया है जिससे ग्रामीणों को ज्यादा भाग दौड़ न करना पड़े ।

ग्राम पंचायत में ही बिना भाग दौड़ के समस्याओं का हल हो सके । मनबढ़ गालीबाज सचिव पंकज सिंह की दबंगई के चलते ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण आसानी से नहीं हो पा रहा है । ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर चक्कर काटना पड़ता है फिर भी समय से समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पता है । मजबूर होकर ग्रामीणों को दलाल का सहारा लेना पड़ता है और ब्लॉक मुख्यालय घूम रहे दलाल ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं ।

गालीबाज सचिव पंकज सिंह के कारनामों की सूचना खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय व साइन विकास अधिकारी (पंचायत ) सुशील कुमार श्रीवास्तव को दी गई है लेकिन उक्त प्रकरण में मनबढ़ सचिव पंकज सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती करने में सफल है जिससे मनबढ़ व गालीबाज सचिव पंकज सिंह का मनोबल बढ़ रहा है और सचिव के मनमानी कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है । उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवनों पर बैठने वाले रोस्टर प्रणाली का पालन न करने सचिव पंकज सिंह के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जायेगी ।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *