बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण को लेकर पीजी पोर्टल पर हुई शिकायत

Spread the love

  • शासनादेश के खिलाफ तैनात भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता का मेहरबान है बीएसए अनूप कुमार तिवारी
  • अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए अनूप कुमार तिवारी को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

बस्ती। वाह रे भाजपा सरकार जो एक शासनादेश के खिलाफ तैनात भ्रष्टाचारी बाबू का स्थानांतरण कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय तक चक्कर लगाना पड़ रहा है जिसको लेकर भाजपा सरकार की पूरे प्रदेश में जमकर किरकिरी हो रही है ।
जहां एक तरफ भाजपा सरकार प्रतिदिन भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का ढिढोंरा पीटती है वही दूसरी तरफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी भ्रष्टाचार युक्त प्रदेश बनाने पर तुले हुए हैं । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नियम कानूनों से कोई मतलब नहीं है जो जैसा चाहते हैं वैसा करते हैं ।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2002 से तैनात बाबू संतोष गुप्ता का पटल बदलने व स्थानांतरण करने में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ,जिला अधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल में पूरी तरह नाकाम है । बीएसए व जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही ( उदासीनता ) के चलते वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता 23 वर्षों से लगातार तैनात रह कर बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार का तांडव मचाया है । लगातार सम्मानित समाचार पत्रों में प्रमुखता से वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण को लेकर खबर प्रकाशित हो रही है लेकिन बीएसए व जिले के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं ।


वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण को लेकर पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज़ की गई है । पीजी पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को स्थानांतरित की गई है । अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकायत की जांच अपर निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद को स्थानांतरित किया है । अपर निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी को तत्काल वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है अब देखना यह है कि पीजी पोर्टल पर शिकायत के बाद भी भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता का स्थानांतरण हो पाता है यह नही ? जिसको लेकर पूरे प्रदेश में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं ।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *