ई- रिक्शा चालक राधेश्याम पांडे ने पेश किया ईमानदारी की मिसाल

Spread the love

अजय सिंह

भीटी अंबेडकर नगर। भीटी महरुआ रोड पर ई रिक्शा चलाने वाले अढ़नपुर के निवासी राधेश्याम पांडे को एक महिला का छोटा पर्स दुर्गा जी फिलिंग स्टेशन के थोड़ा आगे इटवा गांव की सीमा में भीटी महरुआ रोड पर एक सप्ताह पूर्व गिरा हुआ मिला था उसमें बिना आधार कार्ड दो जीवन बीमा की रसीद और 625 रुपए मौजूद थे।

आधार कार्ड से पता चला कि वह महिला गोंईथा ग्राम पंचायत विकास खंड भीटी थाना महरुआ की निवासी थी। राधे श्याम पांडे ने यह बात अपने गांव के निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह को बताई तो अजय सिंह ने गोंईथा गांव में संपर्क करके महिला मालती और उसके परिजनों को सूचना पहुंचाई। सूचना मिलने के बाद महिला का पति आज अढ़नपुर आया यहां पर राधेश्याम पांडे ने किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर महिला का पर्स और 625 रुपए और सामान महिला के पति राजेश को सौंप दिया। सामान मिलने के बाद महिला के पति ने राधेश्याम पांडे को धन्यवाद दिया राधेश्याम पांडे द्वारा किए गए ईमानदारी पूर्ण कार्य को जानने वालों ने उनकी बहुत-बहुत प्रशंसा की।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *