हर्षोल्लास के साथ निकला बारावफात का जुलूस

Spread the love

एकता की मिशाल निगोहां बारावफात का जुलूस

संवाददाता राघवेंद्र सिंह

निगोहां (अवधी खबर)। बारावफ़ात (जशने ईद मिलादुन्नवी) का जुलूस निगोहां इलाके में शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मानया गया। जहाँ इस जुलूस में इस्लामी झंडे के साथ साथ तिरंगे को भी लहराया गया। इस जुलुस में हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिशाल देखने को मिली। जुलूस में हाजरो की संख्या में नन्हे -मुन्हें बच्चों ने अपने हांथो में इस्लामी झंडा व तिरंगे झंडे को लहराते हुए जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में निगोहां, मदारीखेड़ा, नन्दौली, डीहा, मीरखनगर , कांटा सलेमपुर, समेत आधा दर्जन गांवो के सैकड़ो नवयुवक बाइक, व चार पहिया वाहनों में झंडा लेकर जुलुस में शामिल हुए, जुलूस में घोडे, बग्घी, व छोटे बड़े वाहनों की कतार रही। मस्जिदों के इमाम मौलाना कलीम रजा, अब्दुल रहमान, मौलाना आरिफ,


मौलाना खतिबुल कादरी सिमनानी ,मीरखनगर के हाफिज इमाम रजा , नन्दौली से हाफिज सहादत व मुजफ्फर हुसैन ने सीरते मुस्तफा बयान किया। इस जुलूस में मुश्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोगो ने भी जगह-जगह मिठाईयां व लंगर वितरण किया। जुलूस निगोहां की गौसिया मस्जिद से निकलकर जामा मस्जिद होते हुए नगराम मोड़ से होकर निगोहां कस्बे और भगवानपुर मोड़ से मुड़कर कस्बे होते हुए निगोहां गांव पहुचकर समापन होता है।


इस जुलुस में निगोहां ग्राम प्रधान अभय दीक्षित, संजीव शुक्ला, विकास सिंह, सौरभ, उमेश , नीशू मिश्रा, अशोक समेत सैकड़ो की संख्या ने हिन्दू समुदाय के लोग सामिल रहे। पाकपंजतन कमेटी अधयक्ष लल्लू खांन ने बताया की निगोहां का बारावफ़ात जुलुस एकता की एक मिशाल है। जिसमे मुस्लिम समुदाय के अलावां सैकड़ो की संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग भी शामिल होते है।
निगोहां एसओ अनुज कुमार तिवारी ने बतया की जुलुस में शांति व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। जो शांति पूर्वक ढंग से जुलुस निकला गया।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *