वेलफेयर सोसाइटी ने पेश की मिसाल

Spread the love

करनपुर और रामपुर गढ़ी जमुनी में सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संवाददाता राघवेंद्र सिंह

मोहनलालगंज। लखनऊ।गरीब और वंचित वर्ग के लिए सेवा और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए सावी वेलफेयर सोसाइटी ने मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर और रामपुर गढ़ी जमुनी में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारियों और गांव के सहयोगी नागरिकों ने मिलकर सभी को स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया।भोजन पाकर गरीब और बेसहारा लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी की झलक साफ दिखाई दी। लोगों ने कहा कि ऐसी पहलें न केवल उनके लिए सहारा हैं, बल्कि समाज को आपसी सहयोग और मानवता का पाठ भी पढ़ाती हैं।


कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करनपुर के प्रधान मदनमोहन सिंह और रामपुर गढ़ी जमुनी के प्रधान डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि इस तरह के प्रयास सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं पंचायत सचिव शुभम मिश्रा और शशांक शुक्ला ने भी इसे सराहनीय कदम बताते हुए संस्था को धन्यवाद दिया। संस्था के अध्यक्ष गौरव सिंह ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी सावी वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा और गरीबों की मदद के लिए ऐसे प्रयास लगातार करती रहेगी। उपाध्यक्ष अमन चौधरी, सचिव कुंवर यश तथा सदस्य आदर्श चतुर्वेदी, आत्मिका पांडे, उजैरा, ज्योत्सना शुक्ला, अक्षय सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस सामाजिक पहल में हाथ बढ़ाया और सहयोग देकर साबित किया कि जब समाज एकजुट होता है तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *