फर्जी प्लॉट बिक्री में लाखों की ठगी, कब्जा देने से मुकरा बिल्डर

Spread the love

संवाददाता राघवेंद्र सिंह

मोहनलालगंज। लखनऊ,रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बेंगलुरु निवासी संजय कुमार त्रिवेदी ने लखनऊ के एचके इन्फ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रमोद कुमार उपाध्याय व उनके भाई विनोद कुमार उपाध्याय पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कान्हा उपवन वैली 1500 वर्गफुट का प्लॉट 6 लाख 70 हजार रुपए में खरीदा।

10 अगस्त 2023 को बैनामा भी हो गया, मगर न तो दाखिल-खारिज कराया गया और न ही जमीन का कब्जा दिया गया। कई बार ऑफिस चक्कर लगाने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे।संजय त्रिवेदी के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में आरोपी से मुलाकात के दौरान उनका व्यवहार अभद्र रहा। बाद में उन्होंने अन्य माध्यम से 5 दिसंबर 2024 को दाखिल-खारिज तो करा लिया, लेकिन कब्जा अभी तक नहीं मिल सका।

आरोप है कि फरवरी 2025 में जब वह कंपनी ऑफिस पहुंचे तो प्रमोद उपाध्याय और उनका भाई विनोद उपाध्याय गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित संजय त्रिवेदी ने बताया कि मैंने पूरी रकम चुकाकर बैनामा कराया था। उसके बावजूद न तो कब्जा दिया गया और न ही दाखिल-खारिज कराई गई। जब मैंने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और जान से मारने की धमकी भी दी। मुझे बाद में पता चला कि इसी तरह कई और लोगों से भी ठगी की गई है।पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *