रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

जालौर ( श्रवण कुमार ओड़ ) जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500 साल के अवसर पर शुक्रवार को जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर अमन दिवस के रूप में मनाया कार्यक्रम संयोजक महबूब खान मुल्तानी ने बताया कि जश्ने मिलादुन्नबी के अवसर पर फिजूल खर्ची के बजाय रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य करने चाहिए सबका कर्तव्य है कि रक्तदान जैसे कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और कहा कि आपका रक्तदान किसी की जान बचा सकता हैरक्तदान महादान एक पुण्य कार्य है।

शिविर में जालौर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से मेडिकल टीम में डॉ.रोहिताश, विनोद वैष्णव, लक्ष्मण कुमार, जावेद जोया सुरेश कुमार, धर्मेंद्र , अरबाज खान, राकेश,महेंद्र कुमार, सुनिल, हीरसिंह में मौजूद थे शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को मुस्लिम समाज की ओर से प्रमाण पत्र उपहार देकर सम्मानित किया गया शिविर में कुल 55 रक्त वीरों ने रक्तदान किया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए जागरूक किया शिविर को सफल बनाने मेंआसिफ़ खोखर,नाहिद अली, जावेद शेख, नदीम अली, साहिल, कलीम नागौरी, अब्दुल मजीद, सोनू सैय्यद, सरफराज सैयद, रमज़ान खान ,शहज़ाद खान सिलावट , नूर मोहम्मद , असलम खान बिशनगढ़, माजिद मलिक, जहांगीर खान सिलावट, शकील खान फिरोज खान, जानशेर खान सहित लोग शामिल थे।।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *