सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने पर जोर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से शुरू हो कर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की जिला कार्यशाला बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी शामिल रहे।


मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के सम्बंधित अभियानों पर विस्तृत चर्चा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विपक्षी दल चुनावों में छल और कपट के साथ द्वंद फंद कर किसी भी प्रकार से चुनाव जीतना चाहते हैं। भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति से विश्व के कई देश जलन कर रहे हैं। 2027 के विधान सभा की चुनाव को भाजपा कार्यकर्ता से चुनौती के रूप में लेकर कार्य करने का आवाहन किया।

आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हो इस योजना रचना से संगठन हित में कार्य किया जाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 21 सितम्बर से जीएसटी की दरों में अप्रत्याशित रूप से परिवर्तन करने जा रही है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संगठन के निर्देशन में कार्य किया जाना चाहिए।


कार्यशाला को रमेश चंद्र गुप्ता , मनोज मिश्र , अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया ने अपने अभियानों से संबंधित विषयों की जानकारी कार्यशाला में साझा किया। संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने और आभार जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने व्यक्त किया
कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा , राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, त्रिवेणी राम, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह (संजय सिंह), आनंद वर्मा, अनिल वर्मा, ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ राणा रणधीर सिंह, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू , जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव , जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय , जिला मंत्री संजय सिंह, दीपक तिवारी , पंकज वर्मा , दिनेश पाण्डेय,अंजू पाण्डेय , सुनीता चौहान ,डॉ शिव पूजन वर्मा , संजय तिवारी , के .के मिश्र , विजय विश्वकर्मा , आनंद श्रीवास्तव , डॉ विनोद कुमार, मनीष मिश्र, रमेश यादव आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *