ग्राम पंचायत सरखने किशुनिपुर में तालाब खुदाई में 5.41 लाख का गबन उजागर

Spread the love

अवधी खबर

अंबेडकरनगर।
विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत सरखने किशुनिपुर में तालाब खुदाई के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। लगभग 5 लाख 41 हजार 376 रुपये का गबन मजदूरों को बिना काम कराए भुगतान दिखाकर और फर्जी फोटो अपलोड कर किया गया।

मामला तब खुला जब शिकायत पर सीडीओ टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि तालाब की मिट्टी की खुदाई नाममात्र ही हुई है, जबकि पूरे बजट का भुगतान दर्शा दिया गया। रिपोर्ट में उल्लेख है कि 28 अप्रैल और 11 मई को बिना मजदूरों के ही तालाब की फोटो अपलोड कर धनराशि निकाली गई।

सीडीओ ने इस गंभीर लापरवाही पर ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, सचिव, लेखाकार, वसूली व जांच अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। समय पर जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।

यह मामला ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है और एक बार फिर साबित करता है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग की जड़ें गहराई तक फैली हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *