मुख्य चिकित्साधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप,तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

Spread the love

हॉस्पिटल रिन्यूवल के नाम पर स्टेनो ने मांगी 1.5 लाख रुपए की घूस

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शैवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता सलिल पुत्र सूर्यनाथ निवासी रामगढ़ रोड फरीदपुर जलालपुर ने बताया कि उनके भाई प्रखर का डेण्टल क्लीनिक का रिन्यूवल 2025 में रजिस्ट्रेशन के बाद रोक दिया गया।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने 02 जुलाई 2025 को रिन्यूवल ऑनलाइन किया और 05 जुलाई को सभी दस्तावेज मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक सप्ताह में रिन्यूवल का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने जब रिन्यूवल के बारे में पूछा तो उन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्टेनो महेश बाबू से मिलने के लिए कहा गया। स्टेनो ने दावा किया कि पाँच वर्ष के रिन्यूवल के लिए 1.5 लाख रुपए मुख्य चिकित्साधिकारी को और 10 हजार रुपए हमें दें, तभी काम होगा। प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया, जिसके कारण रिन्यूवल आज तक नहीं हुआ।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उनकी पहुँच प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग तक है और जहां शिकायत करनी हो कर लो, मैं उसे रफा दफा कर दूंगा।


इस मामले के खुलासे के बाद डीएम ने अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेटी जांच समिति गठित की है, जिसमें एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह और एसडीएम न्यायिक जलालपुर डॉ शशि शेखर शामिल हैं। डीएम ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य विभाग में इस मामले को लेकर हड़कंप मच गया है। जिले भर के हॉस्पिटल रिन्यूवल और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर अब प्रशासन की सख्त निगरानी बढ़ गई है।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *