तमसा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मची सनसनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सुल्तानगढ़ पुल के पास तमसा नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव देखने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना सम्मनपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है और पानी व धूप में रहने के कारण काफी खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यही वजह है कि मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को सूचना दी गई है और जिन लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है उनसे संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *