धान क्रय केन्द्र बनाने में धांधली! शासनादेश की उड़ाई गई धज्जियां, दागी समितियों को मिली जिम्मेदारी

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।
धान खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए ऐसे समितियों पर भी धान क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिन पर पहले से एफआईआर दर्ज है। इतना ही नहीं, कुछ सचिव जिन पर गबन के मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें भी धान खरीद का प्रभारी बना दिया गया है।
शासनादेश में स्पष्ट प्रावधान है कि क्रय केन्द्र का संचालन केवल ऐसे नियमित कर्मचारियों से कराया जाए जिनकी सेवा अवधि कम से कम 2 वर्ष से अधिक हो। इसके बावजूद कई समितियों पर जो समिति पर नियमित कर्मचारी नहीं है उनको क्रय केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है और कुछ ऐसे लोगों को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई जिनका कार्यकाल दो वर्ष से कम बचा है। ऐसे सचिव को भी केंद्र प्रभारी बना दिया गया है जो कभी भी समिति के स्थाई कर्मचारी नहीं रहे हैं।

किसानों का कहना है कि यह पूरा खेल ए.आर. कोऑपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला की मिलीभगत से हुआ है। यही नहीं, कई ऐसे धान क्रय केन्द्र भी बंद कर दिए गए जिन पर न तो कोई एफआईआर दर्ज थी और न ही गबन का आरोप है। इसके विपरीत, दागी समितियों पर क्रय केन्द्र खोल दिए गए।

इस मामले ने आमजन में गहरी नाराजगी और चर्चाओं को जन्म दिया है। किसानों का कहना है कि जब ईमानदार समितियों को नजरअंदाज कर दागी केन्द्रों को मौका दिया जाएगा, तो खरीफ विपणन व्यवस्था पर विश्वास कैसे कायम रहेगा?

ए.आर. कोऑपरेटिव ने क्या कहा………..

जब इस विषय पर ए.आर. कोऑपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला से टेलिफोनिक वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

एडीएम सदानंद गुप्ता ने क्या कहा…………..

वही जब इस विषय पर एडीएम सदानंद गुप्ता से टेलिफोनिक वार्ता किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि शासनादेश के बारे में मुझे जानकारी नहीं है शासनादेश आप मुझे व्हाट्सएप कीजिए मैं देखकर निर्देशित करता हूं।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *