नौकरी के नाम पर ठगी, रुपये मांगने पर दी जातिसूचक गाली

Spread the love

न्यायालय के आदेश पर इब्राहिमपुर पुलिस ने पति-पत्नी पर दर्ज किया मुकदमा

अवधी खबर संवाददाता
टांडा-अंबेडकरनगर।
इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति-पत्नी के खिलाफ ठगी और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मामला मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये से अधिक की ठगी का है।

बैरमपुर, इल्तिफातगंज निवासी तुलसीराम पुत्र छोटेलाल ने आरोप लगाया कि विपक्षी श्याम तिवारी पुत्र शिव कुमार निवासी केशवपुर, थाना इब्राहिमपुर ने अपना नाम मुकेश वर्मा बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी सद्दरपुर स्थित राजकीय महामाया एलोपैथिक मेडिकल कालेज में डॉक्टर है, जहां वार्ड ब्वाय की आवश्यकता है। इस बहाने उसने नगदी और अपनी पत्नी के खाते में विभिन्न तिथियों में 50,400 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

तुलसीराम के अनुसार जब नौकरी नहीं मिली और उसने पैसा वापस मांगा तो विपक्षी ने जातिसूचक शब्दों में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उसने न्यायालय का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर दलित उत्पीड़न व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *