बड़े पैमाने पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टांडा ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान नगर क्षेत्र के व्यस्ततम ताज टाकीज चौराहे और आसपास के इलाकों में उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर कर अधीक्षक शमशाद जुबेर की अगुवाई में चलाया गया। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर भी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।


कर अधीक्षक शमशाद जुबेर ने बताया कि इस कार्रवाई से जहां सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क के किनारे पालिका की नालियों के बाहर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण जाम और गंदगी की बड़ी वजह है, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अभियान के दौरान अलीगंज थाना पुलिस, जलकल अभियंता/प्रभारी सफाई निरीक्षक आशीष कुमार चौहान, कर्मचारी अनूप कुमार यादव, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद सुहेल, मंशाराम, महेंद्र कुमार सहित सफाई नायक और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और नगर पालिका की कार्रवाई की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *