दबंगो से परेशान चौकीदार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तनपुर अंतर्गत ग्राम कमालपुर पिकार निवासी विवेकानंद पुत्र विश्वनाथ ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर विपक्षियों के ऊपर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

मालूम हो दिए गए शिकायती पत्र में विवेकानंद ने आरोप लगाया है कि गांव के ही श्रीकेश से जमीनी विवाद चल रहा है और विपक्षी के पिता बलिहारी तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे जिन्हे हमने मना किया था कि आप हमारे दरवाजे तक मत आना। मेरे मना करने के बाद भी विपक्षी बीती 9 तारीख को श्रीकेश,रामवृक्ष, हरिकेश व बलिहारी मेरे घर में जबरदस्ती घुस गए और मेरे मना करने पर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दिया।

विवेकानंद ने बताया कि मैं चौकीदार हूं विपक्षी कहते हैं कि तुम्हे चौकीदारी करने लायक नहीं छोडूंगा हाथ पैर तोड़ दिया जाएगा। पीड़ित चौकीदार ने अपनी पीड़ा पुलिस अधीक्षक से की है मामला चौकीदार का है तो देखना है कि पीड़ित चौकीदार के आरोप पर पुलिस कितना चौकसी बरतती है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *