जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ग्रापए ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर अम्बेडकर नगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकारों से सम्बंधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंप कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। मालूम हो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से संबद्ध पत्रकार प्रदेश के सुदूर अंचलों में आम जनमानस की समस्याओं को उठाने और शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा शासन की विकासोन्मुख प्राथमिकताओं को अपने अपने अखबार के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, तथा कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की सशक्त धारा को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है।

ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर से गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जाना नितांत आवश्यक है जिसमें 1- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से,अन्य संगठनों की भांति कार्यालय हेतु भवन का आवंटन दारुलसफा या ओसीआर में किया जाए जिससे सुदूर जनपदों से आने वाले पत्रकारों को रुकने तथा प्रदेश स्तरीय बैठके करने की समस्या का निदान हो सके। 2- मान्यता-प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाए, ताकि वह और उनका परिवार मुफ्त कैशलेश इलाज करा सके। इस योजना में केवल अखबारों में कार्यरत संवाददाताओं को शामिल किया जाए, जिनकी सूची जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

3- ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए साथ ही लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएजिसकी सूची जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से तैयार की जाए 4-ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जाए, ताकि पत्रकारों का अनावश्यक उत्पीड़न रोका जा सके।5-राज्य एवं जिला स्तर पर स्थायी समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरों के साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें कराई जाएं।

शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी संबंधित तहसील अध्यक्षों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय।6-प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल पाँच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए, ताकि शोकग्रस्त परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके इसकी सूची भी जिला सूचना कार्यालय से तैयार की जाए ।7-ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके लिए जिला स्तर पर स्थायी समिति की बैठक बुलाकर असली और फर्जी पत्रकारों की पहचान की जाए तथा चिन्हित व्यक्तियों को नोटिस देकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उपरोक्त सात बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेकर ग्रामीण पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाए जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, संरक्षक शरीफ मसूदी, जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड, महामंत्री मनोज मद्धेशिया, तहसील अध्यक्ष मो, सईद अख्तर, योगेन्द्र यादव, गिरिजा शंकर गुप्ता, अनीस मसूदी, रामबहादुर यादव, दिनेश वर्मा, तहसील महामंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव,संगठन मंत्री संजय शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी,उपेन्द्र चौरसिया, राजकुमार मौर्य, मो, रईस सिद्दीकी,रविन्द्र वर्मा,तहसील मंत्री वागीश त्रिपाठी, कृष्णा सिंह आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *