पंचायत सचिव पर लापरवाही के आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
बसखारी विकासखंड के नौरहनी रामपुर ग्राम पंचायत के सचिव जयंत यादव पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव शायद ही कभी पंचायत में नजर आते हैं। शिकायत करने या मिलने की कोशिश करने पर वे फोन तक रिसीव नहीं करते। ग्राम प्रधानों तक को कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि नौरहनी रामपुर स्थित पंचायत भवन के पास सार्वजनिक शौचालय का गड्ढे का ढक्कन लगभग एक साल से टूटा हुआ है, जिससे लगातार बदबू फैलती रहती है। बरसात के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से गंदगी बाहर आ जाती है और यही रास्ता पंचायत भवन से मुख्य मार्ग तक जाने का एकमात्र मार्ग होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लाखों रुपये रिपेयर कार्य पर खर्च होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार अवगत कराने पर भी पंचायत सचिव केवल आश्वासन देते रहे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। परेशान होकर लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत दी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीडीओ और वीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं तथा स्वयं निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में कितनी प्रभावी कार्यवाही होती है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *