किसानों की जमीन पर जबरन नाले का निर्माण, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता


जलालपुर (अंबेडकरनगर)।
ग्रामसभा गौरा कमाल के लारपुर दक्षिण गांव में किसानों की निजी भूमि पर जबरन नाले का निर्माण कराए जाने के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया है कि बिना उनकी सहमति के प्रशासन द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनकी जमीन और आजीविका को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में आम के पत्ते हाथ में लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। इसके बाद मामला कांग्रेस नेताओं के संज्ञान में पहुंचा।

कांग्रेस नेता बृजेश सिंह यादव ने इस मुद्दे को अपने ट्विटर हैंडल पर प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय की शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि किसानों के अधिकारों और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने दोहराया कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। इस मामले में अब सभी की नजरें सरकार और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *