रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा पोषण माह में महिला जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

अंबेडकरनगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा “पोषण माह-2025” के अंतर्गत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम अफजलपुर गांव में “महिला जागरूकता एवं पोषण” विषय पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उनके निवारण, संतुलित आहार एवं आहार-योजना के महत्व के बारे में जानकारी देना था। गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. संगीता ने “संतुलित आहार एवं हमारा स्वास्थ्य” विषय पर व्याख्यान देते हुए महिलाओं को खान-पान और रहन-सहन से होने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।

महाविद्यालय की छात्राओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। छात्रा सलमा बानो ने हार्मोन से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी दी, वहीं अंशिका ने मधुमेह और उच्च रक्तचाप पर प्रकाश डाला। संध्या और श्वेता सिंह ने पोस्टरों के माध्यम से आहार-योजना व संतुलित आहार की जानकारी दी। छात्राओं ने शैशवावस्था से वृद्धावस्था तक बदलती पोषण संबंधी जरूरतों, बच्चों की वृद्धि, नवजात शिशु के आहार, पोषण थाली का प्रदर्शन और पौष्टिक व्यंजनों की विधि पर भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर सुश्री सीता पांडे ने विटामिन, खनिज लवण और पर्याप्त मात्रा में जल सेवन की महत्ता पर जोर दिया। गोष्ठी के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका समाधान विशेषज्ञों और छात्राओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, प्रो. अरुणकांत गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. सीमा यादव, डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, डॉ. भानु प्रताप राय, डॉ. वालेतिना प्रिया, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रवींद्र वर्मा, कुंवर संजय भारती, श्री विधाधर मिश्रा, अवधेश नंदिनी समेत अन्य प्राध्यापक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *