अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ रानी सती गेस्ट हाउस से 11 युवतियां और संचालक गिरफ्तार

Spread the love

देर रात गई थानों की पुलिस ने एक साथ की छापेमारी

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज मोहल्ले स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 11 युवतियों समेत गेस्ट हाउस मालिक और दो सहयोगियों को हिरासत में लिया।


सूचना के आधार पर की गई छापेमारी सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि यहां लंबे समय से अवैध सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार की गई युवतियों में अधिकांश गोरखपुर और बिहार की रहने वाली बताई जा रही हैं।


सूत्रों के अनुसार गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल इस अवैध धंधे को वर्षों से चला रहा था। आरोप है कि युवतियों को गेस्ट हाउस के भीतर ही रखा जाता था और बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं दी जाती थी।

संदेह से बचने के लिए उन्हें हमेशा चेहरा ढककर रखा जाता था। पुलिस युवतियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें कब और किसके जरिए अयोध्या लाया गया। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *