आलापुर में अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर शव मिला

Spread the love

45 वर्षीय सुखदेव निषाद की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अंबेडकरनगर)।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरुवांव में शनिवार को 45 वर्षीय अधेड़ सुखदेव निषाद पुत्र सेतू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से लटकता हुआ मिला। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था और तेज दुर्गंध फैल रही थी।

सुबह कुछ चरवाहे बकरियां चराते समय दुर्गंध महसूस कर झाड़ियों में गए और वहां शव देख सन्न रह गए। देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अक्षय पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया।
परिजनों ने बताया कि सुखदेव 14 सितंबर से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की तहरीर पहले ही पुलिस को दी गई थी। मृतक ठेला चलाकर और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

वह पांच बेटों और एक बेटी के पिता थे। मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रमिला और बच्चे रामजीत, अमरजीत, अनरजीत, चन्दन, लक्ष्मण और नंदिनी अत्यंत दुखी हो गए।थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की छानबीन जारी है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *