अयोध्या में दुगना लाभ का झांसा देकर कंपनी फरार

Spread the love

एलजी एलएफ वर्ल्ड ग्रुप ने निवेशकों से करोड़ों की ठगी की

अवधी खबर संवाददाता
अयोध्या।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में चल रही एलजी एलएफ वर्ल्ड ग्रुप नामक कंपनी ने निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूलने के बाद अचानक अपना कार्यालय बंद कर दिया और फरार हो गई। कंपनी ने लोगों को लालच दिया कि निवेश की गई रकम तय समय पर दुगुनी कर लौटाई जाएगी। ठगी का पता चलते ही निवेशकों ने हंगामा किया और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।


निवेशकों की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के अधिकारी शुभेंदु सरकार (उड़ीसा) समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कंपनी का कार्यालय महबूबगंज स्थित डायमंड मैरिज हॉल में संचालित किया जा रहा था, जहां रोजाना निवेशकों की मीटिंग और पैसे की जमा प्रक्रिया होती थी। कार्यालय बंद मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और इस दौरान कंपनी के दो कर्मचारियों राजेश पाठक और सुशील कुमार यादव को हिरासत में लिया।

दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि कंपनी के अन्य अधिकारियों और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फर्जी कंपनी की ठगी का शिकार कई निवेशकों ने बताया कि उन्होंने परिवार की जमा पूंजी और जमीन बेचकर लाखों रुपये लगाए थे। कंपनी लगातार बैठकों में बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन जब मोटी रकम जमा हो गई, तो अधिकारी दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गए।
गोसाईगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंपनी ने करोड़ों रुपये का निवेश इकट्ठा कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है और सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *