मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अंबेडकरनगर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में महरुआ थाना परिसर में भी थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर की अध्यक्षता में कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र प्रसाद यादव तथा कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और रोजगार योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। लगभग पांच वर्ष पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार योजनाओं का भी लाभ दिया जा रहा है।

पूरे प्रदेश के 1680 थानों पर एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। महरुआ थाने में कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *