महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर मे दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षक प्रोफेसर शेफाली सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी.ए. एवं बी.एस-सी. की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किये।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को दीक्षारम्भ कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में कठिन परिश्रम करके सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। यह महाविद्यालय अकादमिक और करियर के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहाँ छात्राओं की प्रतिभा को परखने के साथ-साथ उनमें आलोचनात्मक सोच, समय प्रबंधन और समस्या-समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित किये जाते है।


महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषय एवं प्रभारों के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ अरविंद कुमार वर्मा, प्रोफेसर – समाजशास्त्र ने अपने विषय की महत्ता के साथ-साथ महाविद्यालय के अनुशासन हेतु नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु छात्राओं को निर्देश दिया ताकि महाविद्यालय में एक व्यवस्थित, अनुशासित, सुरक्षित और प्रभावी शैक्षणिक वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि आत्म-नियंत्रण द्वारा छात्राएं अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती हैं। इसमें निर्धारित यूनिफार्म पहनना, परिचय-पत्र सदैव अपने साथ रखना और कॉलेज की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना जैसे नियम शामिल हैं।
महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सड़क सुरक्षा, छात्रवृत्ति, वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ. सीमा यादव ने वर्तमान में रसायन विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना, परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं को विधिवत जानकारी दी । इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवीन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह विषय सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में ही नहीं, अपितु प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके साथ ही महाविद्यालय के अनुशासन व छात्राओं की समस्याओं के निदान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ महेंद्र यादव ने भौतिक विज्ञान विषय के साथ ही विज्ञान की दैनिक जीवन में उपयोगिता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में उसके महत्व के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया । प्रोफेसर अरुण कांत गौतम, प्रोफेसर वाणिज्य ने वाणिज्य विषय के महत्व की चर्चा की। डॉ. भानु प्रताप राय, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ने विषय की महत्ता को बताते हुए कहा कि राजनीति विज्ञान विषय का महत्व दैनिक जीवन के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बहुत अधिक है। अध्यापन के क्षेत्र में भी यह विषय काफी कारगर है। महाविद्यालय की गृह विज्ञान की प्रभारी डॉ संगीता ने अपने विषय गृह विज्ञान की जानकारी छात्राओं को दी और महिला प्रकोष्ठ के बारे में विधिवत चर्चा की। इस अवसर पर निष्ठा मिश्रा, प्रिया मोदनवाल, मणिका विश्वकर्मा, सृष्टि दास आदि छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ नंदन सिंह, डॉ वालेन्तिना प्रिया, डॉ सतीश उपाध्याय, डॉ. अनूप पांडेय, विद्याधर मिश्र, सुश्री सीता पांडेय, डॉ सुनीता सिंह व महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *