बहू ने करा दी सास और ननद की पिटाई, बचाव में ससुराल जनों पर करा दिया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सास और नन्द की बहू ने करा दी पिटाई
खुद के बचाव में ससुराल वालों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा मामला जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र बावनपुर गांव का है बीते 17 सितंबर के दिन  फिरोज की पत्नी फातिमा ने अपने मायके वालों को बुलवाया जिसमें फातिमा की मां और बहन भाई के साथ भाई और अज्ञात लोग भी शामिल थे सभी लोग चार चक्का वाहन से फातिमा के ससुराल आ पहुंचे।

कोई बात जब तक पीड़ित खैरुल निशा समझ पाती तब तक लड़की के घर वालों ने कमरे में घुसकर मारना पीटना शुरू कर दिया जिसमें पीड़िता और उसके दो बेटी को अंदरूनी चोटे आई है। शोर शराबा होने पर जब लोग इकट्ठा होने लगे तो लड़की के घर वाले धमकाते हुए भागने लगे महिला अपनी बेटियों के साथ जाकर गाड़ी के सामने खड़ी हो गई वहां पर भी लड़की के मायके वालों ने मारा-पीटा महिला ने तत्काल डायल 112 को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस मामला को शांत कराया।

पीड़ित महिला के आंख के पास आयी चोट और पुत्री के हाथों से निकल रहे ब्लड को देखकर पीड़िता ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची और अपना इलाज कराया दूसरे दिन पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे घटना कर्म को लेकर शिकायत्री पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *