राजेसुल्तानपुर में पत्रकार पर हमला, पुलिस की उदासीनता पर सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा इटौरा ढोलीपुर में वरिष्ठ पत्रकार रामू गोंड और उनके सहयोगी पर दबंगों ने हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। पत्रकार कवरेज के लिए पंचायत भवन पहुंचे थे, तभी पहले से मौजूद कुछ गोलबंद ठाकुरों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित पत्रकारों ने बताया कि उनके साथ मौजूद साथी से जाति पूछकर जातिसूचक गालियां भी दी गईं।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित पत्रकारों ने थाना राजेसुल्तानपुर में तहरीर दी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। पुलिस की उदासीनता पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय पत्रकार संगठनों ने कहा कि यदि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाया और मांग की कि आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट और पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले और पुलिस की चुप्पी से यह संदेश जाता है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और आमजन की सुरक्षा दोनों ही खतरे में हैं।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *