अकबरपुर कोतवाली का सिपाही नशे में चूर, सूचना विभाग के कर्मचारी को पीटा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर कोतवाली में तैनात सिपाही अरविंद सरोज ने नशे की हद पार कर दी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी को बेरहमी से पीट-पीटकर घायल कर दिया। घटना टांडा रोड स्थित रगड़गंज के हाजी हाउस में घटी, जहां दोनों एक ही कमरे में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सिपाही और उसके साथी शराब के नशे में धुत होकर कमरे में अय्याशी करने लगे। परेशान कर्मचारी ने उन्हें टोका, तो सिपाही क्रोधित होकर हमला बोल दिया। पीड़ित की पत्नी बीच-बचाव की कोशिश करती रही और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन सिपाही ने पिटाई जारी रखी। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद ही घटना पर काबू पाया गया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सिपाही की क्रूरता और नशे में गुंडागर्दी स्पष्ट दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित जमीन पर पड़ा है और सिपाही लगातार लात-घूंसे मार रहा है, जबकि पत्नी उसकी विनती कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह सिपाही मनबढ़ किस्म का है और अकबरपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान पहले भी नशे और मारपीट के आरोप लग चुके हैं। पूर्व सहकर्मी का कहना है कि थाने में भी झगड़े कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसपी कार्यालय का कहना है कि जांच चल रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी। पीड़ित ने अकबरपुर कोतवाली में शिकायत पत्र में देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की विश्वसनीयता के लिए भी गंभीर चुनौती है। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडे में पीड़ित से सुबह अस्पताल जाकर मुलाकात कर हाल-चाल जाना। पीड़ित कर्मचारी पुष्पेंद्र शर्मा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने मुलाकात कर घटना की निंदा करते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अकबरपुर सपा विधायक रामअचल राजभर ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित कर्मचारी का हाल-चाल जानते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर ऐसे दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *