शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।भीटी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विसर्जन स्थलों का सोमवार को एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा सीओ भीटी लक्ष्मी कांत मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि विसर्जन के दौरान परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने अधिकारियों -कर्मचारियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से विसर्जन संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय तहसील स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष भीटी अमित कुमार पांडेय ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *