ग्राम सभा अरूसा आजमपुर में कूड़ा घर व वृक्षारोपण कार्यों पर उठे सवाल

Spread the love

हजारों पौधे कूड़ा घर के अंदर ताले में बंद होकर सूख गए

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा अरूसा आजमपुर में कूड़ा घर (आरसीसी सेंटर) निर्माण और वृक्षारोपण कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय से प्राप्त डाटा के अनुसार ग्राम सभा में कूड़ा घर का निर्माण पूरा दिखाया गया है, किंतु जमीनी पड़ताल में स्थिति बिल्कुल भिन्न नजर आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा घर बने अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ और उसका फर्श व ढांचा टूटकर बिखरने लगा है। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने पूछा कि आखिर ऐसे निर्माण की उम्र कितनी है? क्या अधिकारी नियमित जांच नहीं करते हैं या फिर सरकारी धन का दुरुपयोग कर घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है? इस पूरे प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व जांचकर्ता अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, वृक्षारोपण के मामले में भी स्थिति संतोषजनक नहीं दिख रही है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये वृक्षारोपण कार्यों पर खर्च किए जाने के बावजूद ग्राम सभा अरूसा आजमपुर में लगाए गए हजारों पौधे कूड़ा घर के अंदर ताले में बंद होकर सूख गए। इससे पर्यावरण सुधार की मंशा पूरी तरह विफल होती दिख रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और सचिव ने क्यों नहीं निभाई?

मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार ग्राम सभा अरूसा आजमपुर में वृक्षारोपण कार्य के लिए मनरेगा मजदूरों से कई दिनों तक कार्य कराए जाने का दावा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि केवल फोटो खिंचवाकर ही मनरेगा की राशि निकाल ली गई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि कूड़ा घर निर्माण व वृक्षारोपण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *