मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अम्बेडकरनगर)।
आगामी मूर्ति विसर्जन को लेकर आलापुर तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम सुबाष सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी जहाँगीरगंज व रामनगर समेत संबंधित थानों के थानाध्यक्षों ने क्षेत्र के विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चहोड़ा घाट, बिड़हरघाट, चाड़ीपुर घाट और कम्हरिया घाट सहित कई स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों की खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

एसडीएम सुबाष सिंह ने स्पष्ट कहा कि विसर्जन के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल की तैनाती अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया।

चहोड़ा ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान खराब मार्ग की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी रामनगर व ग्राम प्रधान को तत्काल सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और वाहनों को कोई परेशानी न हो।

क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा कि विसर्जन शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होना चाहिए। प्रशासनिक तैयारियां हर स्तर पर की जा रही हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामनगर व जहाँगीरगंज, सर्किल के थानाध्यक्ष और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *