मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
थाना कोतवाली अकबरपुर परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने महिलाओं व उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं 112, 1090, 181, 1098 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के तहत भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने महिलाओं से निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर महिलाओं को पंपलेट वितरण कर योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। आलापुर सीओ प्रदीप चंदेल व राजेसुल्तानपुर में थानाध्यक्ष अक्षय पटेल सहित अन्य थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

यह अभियान महिला थाना, जहागीरगंज, जैतपुर, भीटी, अहिरौली, कटका, टांडा, मुबारकपुर चौकी, इब्राहिमपुर के प्राथमिक विद्यालय, मालीपुर के गजाधरनाथ मर्यादा लाल विद्यापीठ स्कूल, हसवार के यूपीएस स्कूल, बेवाना क्षेत्र के विद्यालयों, अकबरपुर की अरिया चौकी व श्रवण क्षेत्र चौकी, जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय तथा बसखारी थाना क्षेत्र के विद्यालयों में भी चलाया गया।
इस दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *