धान क्रय केंद्र की मांग को लेकर किसानों और प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
भीटी ब्लॉक के किसानों और ग्राम प्रधानों ने धान क्रय केंद्रों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। सोमवार को लगभग आधा दर्जन ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भीटी को ज्ञापन सौंपा।

किसानों का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में इस बार मात्र एक ही धान क्रय केंद्र खोला गया है, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मल्लेपुर तेज बहादुर वर्मा, ग्राम प्रधान बथुआ शैलेंद्र यादव, ग्राम प्रधान चन्दौका संतोष दुबे, संतोष यादव, अशोक वर्मा, अमरनाथ, जैसराज वर्मा, रामपुर जितेंद्र, रंजीत और श्याम बहादुर समेत कई किसान शामिल रहे।

ज्ञापन में मांग की गई है कि रामपुर गिलंट बाजार में धान क्रय केंद्र खोला जाए और पूर्व की भांति ब्लॉक तिराहा स्थित पीसीएफ गोदाम पर भी धान क्रय केंद्र सुचारू रूप से संचालित किया जाए। किसानों ने बताया कि हर वर्ष ब्लॉक तिराहा पीसीएफ गोदाम पर केंद्र चलने से किसानों को काफी सुविधा रहती थी, लेकिन इस बार केंद्र न होने से परेशानियां बढ़ गई हैं।

किसानों का कहना है कि एक ही केंद्र होने से आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बन सकती है। बी. पैक्स भीटी समिति के दक्षिण दिशा में लगभग 25 किलोमीटर तक कोई और समिति न होने के कारण यहाँ भारी दबाव रहता है। ऐसे में रामपुर गिलंट बाजार में यदि नया केंद्र खुलता है तो किसानों को राहत मिलेगी।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *