तालाब की नीलामी को लेकर खूनी संघर्ष, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
आलापुर थाना क्षेत्र के सरैया हरदो गांव में तालाब की नीलामी को लेकर हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपितों—लालजीत, लालमन, इन्द्रजीत और ममता—के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, दबंग पक्ष के लोगों ने अवैध और धारदार हथियारों से लैस होकर पट्टाधारक विजय कुमार के घर पर धावा बोला और जमकर तांडव मचाया। हमलावरों ने विजय कुमार, उनके भाई अजय कुमार, माता मीना देवी और राजेंद्र प्रसाद पर प्राणघातक हमला किया। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मीना देवी ने गांव के ही आरोपितों को नामजद करते हुए आलापुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित अब तक गिरफ्तारी से बाहर हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उल्टे दबंग आरोपित उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग पुलिस से तत्काल व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आरोपितों के खिलाफ जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *