सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तीसरे चरण में पांच वैवाहिक जोड़ों ने आवेदन किया। इससे पहले दो चरणों में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से तीन आवेदन योग्यता पूरी न कर पाने के कारण निरस्त कर दिए गए।

गरीब परिवारों की बेटियों की शादी शाही अंदाज में
ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष डा. शरद यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब परिवार की 21 बेटियों की शादी शाही अंदाज में की जाएगी। अब तक कुल 18 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन का चौथा चरण 12 अक्टूबर को बसखारी स्थित ट्रस्ट कार्यालय में संपन्न किया जाएगा।

तीसरे चरण में उमड़ी भीड़
रविवार, 28 सितंबर को तीसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए बसखारी स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर गरीब परिवारों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव मोहम्मद कलाम, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कैफ, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, हिमांशु सोनी, मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी और सूरज मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
डा. शरद यादव ने बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से 3 नवंबर को इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है और इस बार इसे अभी और भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। ट्रस्ट की कोशिश है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी रजवाड़ों जैसी शान से संपन्न हो।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *