बसखारी में दिनदहाड़े महिला से लूट, नवागत थानेदार पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में नवागत थानेदार सुनील कुमार पांडेय की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उनकी अगुवाई में सुरक्षा में बड़ी खामियां नजर आ रही हैं, जबकि हाल ही में दिनदहाड़े एक महिला के साथ लूट की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, दीपकला, पत्नी मुन्ना लाल निषाद, ग्राम घुरहुपुर, थाना बसखारी, ने बताया कि 29 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने टांडा रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मिनी ब्रांच से पैसा निकाला। जब वह बस स्टॉप के पास पीपल के पेड़ के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे दो अज्ञात व्यक्तियों ने नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर उन्हें बेहोश कर दिया और दो हजार रुपए, कान का झुमका, मंगलसूत्र और पैर की चांदी का पायल लूट कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लोगों का कहना है कि जब दिनदहाड़े इस तरह की वारदात हो सकती है, तो अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और आम जनता का भरोसा पुलिस पर कम होता जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने याद दिलाया कि नवागत थानेदार सुनील कुमार पांडेय पहले हंसवार थाने में तैनात थे, जहां उनकी कार्यशैली को लेकर भी चोरी जैसे मामलों को उजागर करने में नाकामी रही थी। इस अनुभव के बाद लोग अब भीखोभरोसा कर पाना मुश्किल मान रहे हैं।

वहीं, थानेदार के कुछ चाहने वाले सिपाही भी अपने रवैये को लेकर विवादों में हैं। पीड़ितों के साथ उनका व्यवहार अक्सर संतोषजनक नहीं माना जाता।

इस मामले में जब बसखारी थानेदार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने घटना के संबंध में अभिज्ञता जताते हुए इनकार कर दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब देखना यह बाकी है कि दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात का अपराधी कब गिरफ्तार होगा और पीड़ित महिला को लूटे गए पैसे और गहने वापस मिलेंगे या नहीं।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *