दलित छात्रा हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौना भिस्वा में दलित छात्रा की हत्या मामले ने पूरे जनपद को झकझोर दिया है। घटना को बीते 48 घंटे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई, हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान गांव से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में उसकी साइकिल, बैग और जूते बरामद हुए और पास ही उसका शव पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी और आक्रोश फैल गया।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव न्याय और मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

फिलहाल, मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है। वहीं, जब मामले पर सीओ आलापुर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *