शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
शारदीय नवरात्र की धूमधाम और मां दुर्गा के पूजन-अर्चन एवं जागरण के बाद विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे जनपद में उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है।

विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी भीटी हौंसला प्रसाद, एडीओ पंचायत भीटी प्रभात सिंह, एडीओ पंचायत कटेहरी दुर्गा पांडेय तथा थाना अध्यक्ष अहिरौली, महरुआ और प्रभारी निरीक्षक भीटी अपनी टीमों के साथ घाटों पर मौजूद हैं।

भीटी तहसील क्षेत्र में दर्जनों विसर्जन घाट बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं – काली मां चौराहा कस्बा भीटी, नारायनपुर घाट, पांडे पैकौली गोसाई बाबा, इनौना घाट, कंदरियावा, बेलाघाट, दिलावलपुर बसोंहरी घाट, दहेमा तथा महरुआ। इन सभी स्थलों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं।

विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था पूर्व से ही कर ली गई थी। सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर और थाना अध्यक्ष अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी घाटों पर लगाई गई है।

एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह स्वयं विसर्जन कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पूरे तहसील क्षेत्र में मूर्तियों का विसर्जन महोत्सव के रूप में शांति और श्रद्धा के साथ जारी है तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *