राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

Spread the love

सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर, पंचायत चुनाव अपने बल पर लड़ने का ऐलान

अयोध्या,। राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल व अफसर अली मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने की जबकि संचालन जिला महासचिव (संगठन) रामशंकर वर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव, गरीब और किसान की पार्टी है। उन्होंने सदस्यता अभियान को मजबूती देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने का आह्वान किया। अनिल दूबे ने कहा कि किसान हितों की रक्षा के लिए आरएलडी कभी समझौता नहीं करेगी और हर कदम किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल जिला पंचायत चुनाव अपने बल पर लड़ेगी।

विशिष्ट अतिथि अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में दलित प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महन्थ, युवा रालोद जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा रालोद महानगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, राममिलन वर्मा, राजितराम वर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवीशरन वर्मा सहित करियाराम वर्मा, रामजियावन वर्मा, शिवमंगल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *