बाइक और स्कूटी की आपसी भिड़ंत में महिला गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बस्ती। रविवार की सुबह लगभग 8:45 पर रीमा उम्र 32 वर्ष पत्नी कमलेश गाँव मनीता पुल पोस्ट बेलहर कला जिला संतकबीर नगर की निवासी,जो अपने पति के इलाज के लिए मालवीय रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में नंबर लगाने जा रही थी तभी मालवीय रोड बस्ती पर अचानक बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार को हल्की-फुलकी चोट आई, और रीमा को सर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आयी।

हादसा देख मौके पर मौजूद डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने तत्काल 108 पर कॉल करके घटनास्थल की जानकारी दी मौके पर मौजूद एंबुलेंस यूपी UP32FG0836 पर तैनात ईएमटी रंजीत कुमार पायलट घनश्याम वर्मा बिना देर किए गाड़ी घटनास्थल पर लेकर पहुंच गए और घायल महिला को जल्द से जल्द अपनी 108 की एंबुलेंस में शिफ्ट करके अस्पताल के लिए चल दिये है।

रास्ते में पेशेंट की हालत गंभीर देखते हुए कंट्रोल सेंटर में मौजूद ईआरसीपी डॉक्टर से पेशेंट की हालत के बारे में बताया और उनके द्वारा बताए गए मेडिकल उपकरण एवं दवाओं का उपयोग करके एवं प्राथमिक उपचार करते हुए उनको सुरक्षित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *