सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व जिला प्रवक्ता एवं युवा विकास संस्थान के कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में रविवार को अकबरपुर में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से पार्टी नेताओं ने जनसमस्याओं को उठाते हुए लोगों से संपर्क किया। साइकिल यात्रा की शुरुआत अकबरपुर के गोहन्नापुर चौराहा, दोस्तपुर रोड से हुई।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने मौके पर पहुंचकर साइकिल चलाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा गोहन्नापुर चौराहे से शहजादपुर स्थित गांधी चौक होते हुए मालीपुर रोड पर जेटली स्कूल तक पहुंची। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों, नौजवानों और बुनकरों के मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार इन वर्गों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।

उन्होंने चीनी की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में भी सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यात्रा में युवा विकास संस्थान के महासचिव शमशेर अली मुन्नू, पतिराज भारती, लाल बहादुर साहू, वेद प्रकाश वर्मा, ओमकार वर्मा, सुमित प्रजापति, राम नेत्र, राम शेखर पाल, दीपक राजभर, ओमप्रकाश यादव, शिवम वर्मा, रमाशंकर यादव, अमरजीत, अमित प्रजापति, सुर्यभान, राम सागर यादव, मोतीलाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *