तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अम्बेडकरनगर)।

इल्तिफातगंज-अकबरपुर मार्ग पर ग्राम भटपुरा के पास मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर इल्तिफातगंज से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। ग्राम भटपुरा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में 18 वर्षीय अंकुर यादव पुत्र मस्तराम यादव निवासी मीरानपुर बभनपुरा तथा 19 वर्षीय वीरू वर्मा उर्फ प्रांजल पुत्र रामचरन निवासी कनासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी अनवर पुत्र आजाद आलम निवासी कनासपुर, थाना इब्राहिमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को राजकीय महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतकों के गांवों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

Related Posts

एक आरोपी जेल में, दूसरा खुलेआम दे रहा जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले के वादी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप…


Spread the love

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *