समिति पर गिरे पेड़ को हाइड्रा से चोरी-छिपे लादते समय ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा, कब्जे में नहीं लिया हाइड्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा) अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रसुलपुर समिति से सार्वजनिक संपत्ति के पेड़ की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, समिति पर लगा यूकेलिप्टस का पेड़ आंधी में गिर गया था, जिन्हें हाइड्रा और ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से चोरी-छिपे लादने की कोशिश की जा रही थी।

इस दौरान समिति में तैनात चौकीदार ने सतर्कता दिखाई और पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। इसके बाद हल्का सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। सिपाहियो ने ट्रैक्टर-ट्राली को लकड़ी सहित अकबरपुर कोतवाली ले गई। वही हाइड्रा वाहन को पुलिस ने मिली भगत से छोड़ दिया मौका पाकर फरार हो गया। लेकिन वीडियो में हाइड्रा का नाम आख क्रेन सर्विस व गाड़ी नंबर UP45AT7944 और उस पर लिखा मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से कैद हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमुनीपुर क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, और पुलिस और वन विभाग मौन साधे बैठा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना की वीडियो में सिपाही भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि ज्यादा इंजीनियर मत लगाओ, वीडियो मत बनाओ, जिससे यह स्पष्ट है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

चौकीदार ने इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली में चोरी की शिकायत पत्र भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक संपत्ति की चोरी और अवैध लकड़ी कटाई पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो।

वही जब इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय से टेलिफोनिक वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका। वही सीओ सदर नीतीश कुमार से टेलिफोनिक वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

    Spread the love

    Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


    Spread the love

    23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

    Spread the love

    Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *