बाल्मीकि जयंती पर हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ, रामायण से जीवन सीखने की प्रेरणा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में तहसीलदार भीटी राज कपूर और नायब तहसीलदार कौशल कान्त मिश्र के नेतृत्व में दिलावलपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार कौशल कान्त मिश्र ने कहा कि श्री राम हर व्यक्ति और हर धर्म के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि श्री राम के जीवन से हम त्याग, बलिदान, पारिवारिक संबंध और नैतिक राजनीति जैसी सीख प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उनके परम भक्त श्री हनुमान जी हमें निर्भीकता, निडरता और स्वावलंबन की शिक्षा देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रामायण न केवल हमारे जीवन को सर्वांगीण रूप से शुद्ध और संस्कारवान बनाती है, बल्कि आधुनिक परिवेश में भी यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।

उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस सुंदर आयोजन के सफल संचालन के लिए तहसील प्रशासन एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *