समिति परिसर में पेड़ चोरी के मामले में चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के वी पैक्स लोदीपुर समिति परिसर में चोरी की कोशिश रंगे हाथ पकड़ी गई। समिति के सचिव मनोज कुमार के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग 9 बजे चौकीदार साधूसरन वर्मा समिति पर रखवाली करने गया तो उसने देखा कि कुछ लोग लाल रंग की महिन्द्रा ट्रैक्टर और चार चक्का ट्राली पर हाइड्रा (नंबर UP45AT 7944) का उपयोग कर समिति परिसर में आंधी में गिरे यूकेलिप्टस के पेड़ को जड़ सहित चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।

घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया, जबकि हाइड्रा को मौके पर देखा लेकिन उसे छोड़ दिया गया। चोरी की लकड़ी सहित ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस थाने ले जाया गया।

समिति के सचिव मनोज कुमार की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं प्रबल सूत्र बता रहे हैं इन लोगों के द्वारा आए दिन सरकारी पेड़ों की कटान पुलिस की मिली भगत से किया जा रहा है। इस गैंग में 4 से 5 व्यक्ति शामिल है जिनके द्वारा यही कार्य किया ही जाता है।


Spread the love

Related Posts

तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। तहसील भीटी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर के ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।…


Spread the love

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *