वायरल वीडियो पर बोले विधायक रामअचल राजभर — मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर किया गया पेश, मैं सभी धर्मों का करता हूँ सम्मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने शुक्रवार को एक लिखित बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वीडियो को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

विधायक ने कहा कि वह सभी धर्मों और धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करते हैं और उनमें पूरी आस्था रखते हैं। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष दर्जनों श्रीरामलीला और मां दुर्गा पंडालों का उद्घाटन करते हैं तथा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी में अटूट श्रद्धा रखते हैं। इसके अलावा वे कुंभ मेले जैसे धार्मिक आयोजनों में भी आस्था के साथ भाग लेते हैं। राजभर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा पर जोर देने का है, किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं।

उन्होंने कहा यदि मेरे वीडियो से किसी की भावना आहत हुई हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ। विधायक ने अपने विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे देवतुल्य मतदाताओं ने मुझे छठी बार विधानसभा भेजने का आशीर्वाद दिया है, इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ और भविष्य में भी उनके आशीर्वाद की अपेक्षा रखता हूँ।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *