चोरी की घटना में पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश, दो दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम रामनगर कर्री (गौतम नगर) में एक बुजुर्ग महिला के घर हुई चोरी की घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही मौके की जांच की।

जानकारी के अनुसार, सीता देवी पत्नी स्व. जगजीवन राम ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे वह शौच के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का चैनल तोड़कर भीतर प्रवेश किया। जब वह लौटीं तो देखा कि दरवाजा खुला है और बहू के बक्से का ताला टूटा हुआ पड़ा है। बक्से में रखे 10 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे।

पीड़िता के अनुसार, गांव के ही जगदीश पुत्र स्व. भुन्डे, गरीब पुत्र स्व. बिरजू, अजय और कपूर पुत्रगण जगदीश को घर से भागते हुए देखा गया। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया, जिसे लेकर सीता देवी थाने पहुंचीं।

आरोप है कि थानाध्यक्ष ने मोबाइल अपने पास रख लिया, लेकिन सीता देवी को पूरे दिन थाने में बैठाए रखा और बिना किसी कार्रवाई के शाम को यह कहकर भेज दिया कि “हम शाम को आएंगे।” इसके बावजूद दो दिन गुजर जाने पर भी पुलिस की ओर से कोई जांच या रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

हताश होकर पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों ने भी मांग की है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *