सन टू ह्यूमन परिवार का दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

Spread the love

केवल सजावट का नहीं, नई ऊर्जा के संचार का पर्व है दिवाली

भीनमाल ( माणकमल भंडारी ) सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक ध्यान के सूत्रों पर मनन कर नित्य प्रयोगों के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता की ओर कदम बढ़ाने को तत्पर सन टू ह्यूमन एवं सूर्यायतन परिवार का दिवाली स्नेहमिलन स्थानीय नेहरू पार्क में आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में सुबह-सुबह व्यायाम, नृत्य, खेल और साधना के साथ साथ लोगो ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक परम आकाश कन्हैयालाल खंडेलवाल ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखकर आरोग्य की रक्षा करना सबसे बड़ा धन है।

भोजन को छोटी घटना मान लेना सबसे बड़ी भूल है। यदि हम संयम पूर्वक आहार ग्रहण करें तो सैकड़ों प्रकार की बीमारियों से न केवल बचा जा सकता है बल्कि शरीर के साथ मन को भी सकारात्मक दिशा में मोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम में कुमारी दिशा ने हार्मनी बढ़ाने के कुछ मनोरंजक प्रयोग करवाएं तथा नेहरू पार्क में नित्य प्रयोग के प्रभारी हनुमान शर्मा ने नाभि झटका और व्यायाम के प्रयोग करवाएं। सभी साधकों को ऊर्जावान एल्केलाइन नाश्ता भी दिया गया।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि अल सुबह आयोजित इस स्नेह मिलन में डॉ श्रवणकुमार मोदी, गजेंद्र देवासी, प्रतिभा शर्मा, नरिंगाराम पटेल, नारायण जांगिड़, जयरूपराम माली, जोगाराम चौधरी, भरत शर्मा, हरिराम विश्नोई, रमेश शर्मा, अशोक मेहता, अशोक धारीवाल, हनुमान शर्मा, दिनेश भाटी, सुरेश माली, जीवाराम विश्नोई, किशोर देवासी, किशोर सुथार, गोपाल बालोत, सुरेश अग्रवाल, रतनलाल, नवरतन अग्रवाल, सांवलाराम सैन, दौलत मेहता, प्रकाशकुमार, माधाराम, प्रवीण बालोत, चेतना नागर,

शोभा शर्मा, भगवती खंडेलवाल, लीलावतीदेवी, रेखादेवी, कौशल्यादेवी, मुस्कान, गुड़ियादेवी, दिलीप सोनी, संदीप देसाई, कैलाश माहेश्वरी, मंछाराम बोराना, शंकरलाल गर्ग, मुकेश व्यास, रामेश्वरलाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *