महादेवा विधायक दूधराम ने 14 करोड़ रुपये की लागत के सड़क चौड़ीकरण का किया भूमि पूजन

Spread the love

बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के नरौली चौराहे से रामपुर मेडिकल कॉलेज तक आठ किलोमीटर सड़क को चौड़ीकरण किया जाएगा इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए महादेवा विधायक दूधराम ने बताया कि काफी प्रयास के बाद शासन द्वारा नरौली से रामपुर सड़क की चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

आपको बता दें कि इसी संदर्भ में आज विधि विधान से सड़क के भूमि पूजन का कार्य किया गया उन्होंने कहा कि पहले सड़क 3.45 मीटर चौड़ी थी अब 5.30 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा जिससे आसानी से लोग आ जा सकेंगे। बता दें कि सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा और गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाएगा उन्होंने बताया कि महादेवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर कई छोटी-छोटी सड़कों को बनाया गया है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे यह सड़क नौ महीने में तैयार हो जाएगी। भूमि पूजन के अवसर पर उमेश चौधरी, वीरू विश्वकर्मा, बबलू खान, इंद्रेश चौधरी, राजेश चौधरी, पवन चौधरी ,बृजेश भारती, जगदीश चौधरी, पन्ने लाल यादव, लालमन प्रधान ,रजत चौधरी, लालमन यादव, अरविंद गिरी, मोहम्मद आरिफ, रमजान, घनश्याम, देवेंद्र, गोपाल यादव ,रंजीत, रितिक कुमार, सिकंदर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *