एसओजी टीम स्वाट टीम व थाना छावनी व थाना मुंडेरवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बस्ती। जनपद में अपहरण की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा इस पूरी कारवाई में एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय की अहम भूमिका रही जिनके कुशल नेतृत्व व रणनीतिक योजना के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

घटना का सिलसिला तब शुरू हुआ जब थाना मुंडेरवा में अपहरण का मुकदमा अपराध संख्या 36/2025 धारा 140(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज हुआ और पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। आज तड़के करीब चार बजे थाना छावनी थाना मुंडेरवा स्वाट टीम व एसओजी टीम की संयुक्त टीम ने बबुरहवा टोल प्लाजा के पास बाबा ढाबा के पीछे घेराबंदी की जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीस वर्षीय युवक शनि शर्मा पुत्र तुलसीराम निवासी कीर्तिपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के रूप में हुई पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय ने इस पूरी कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने टीम को संयमित तरीके से लीड किया और सुनिश्चित किया कि मुठभेड़ के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी घायल न हो उनके नेतृत्व में पुलिस ने पेशेवर अंदाज में ऑपरेशन को सफल बनाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गोली लगने के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय स्वाट टीम प्रभारी सन्तोष कुमार थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत विक्रमजोत चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह खजौला चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय सहित आरक्षी गण शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *