धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती — ‘रन फॉर यूनिटी’ के जरिए गूंजी एकता की पुकार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को भीटी तहसील क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी के रूप में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। तहसील के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने एकता और अखंडता का संदेश देते हुए एकता दौड़ में हिस्सा लिया।

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह और डिप्टी एसपी लक्ष्मीकांत मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर थाना महरुआ के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सोनकर ने रैली निकालते हुए पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

वहीं थाना भीटी के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडे की अगुवाई में भी ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए और सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया।

इस मौके पर उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रभात गंगवार, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे तहसील क्षेत्र में हर्ष और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *